फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu, 108 Kanal government land got registered in Fake document

जम्मूः फर्जी दस्तावेजों से अपने नाम करवा ली 108 कनाल सरकारी जमीन, पांच लोग नामजद

Mon, 31 Aug 2020 12:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 31 Aug 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Jammu, 108 Kanal government land got registered in Fake document
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू शहर के सुंजवां इलाके में लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी कर 108 कनाल सरकारी जमीन अपने नाम करवा ली। क्राइम ब्रांच जम्मू ने हसन दीन, फैम अली, फजल हुसैन, रशाद अहमद (सभी निवासी बरमीनी) और अब्दुल मजीद निवासी सुंजवां पर धोखाधड़ी का मामला गर्ज किया है। राजस्व विभाग के अफसरों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिसकी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि विभाग की मिलीभगत से फर्जी राजस्व दस्तावेज तैयार किए गए और जमीन पर मालिकाना हक ले लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह जमीन खसरा नंबर 1524 की है। जम्मू के उपायुक्त और एडीसी की तरफ से क्राइम ब्रांच के संज्ञान में यह मामला लाया गया। इसके बाद जब मामले की जांच की गई तो पाया गया कि धोखाधड़ी हुई है। बताया गया कि एसडीएम दक्षिण की ओर से इस मामले की जांच भी की गई।

विज्ञापन


इसमें पाया गया कि जमीन का दाखिल खारिज (म्यूटेशन)फर्जी हुआ है। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने इसकी शुरूआती जांच की। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को अपना पक्ष रखने का मौका भी दिया, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। अब मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed