25 लाख की लूट में शामिल था कंपनी का कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े आंखों में मिर्ची डालकर हुई लूट मामले में पुलिस ने और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें वारदात में शामिल दो लुटेरे और लूट के षड्यंत्र में आईटीसी कंपनी का एक कर्मचारी भी शामिल था।
एसएसपी उत्तम चंद के अनुसार पांचों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। घटना के दिन 90 फीसदी राशि बरामद कर ली गई थी। शेष राशि में भी कुछ बरामद हुई है। बाकी बची राशि के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि वीरवार की सुबह लगभग 11.30 बजे बैंक में 25 लाख से ज्यादा की राशि जमा करने जा रहे आईटीसी कंपनी के दो मुलाजिमों की आंखों में मिर्ची डालकर लुटेरों ने उनका बैग छीन लिया था और फरार हो गए थे।
पुलिस ने सात घंटों में ही दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लगभग 23 लाख रुपये की राशि बरामद कर ली थी। जबकि तीन अन्य लुटेरों की तलाश जारी थी।
मुखबरी से हुई गिरफ्तारी
एसएसपी के अनुसार आईटीसी कंपनी में कार्यरत राजन गुप्ता (सेक्टर 3, नानक नगर) ने लूट को अंजाम देने में आवश्यक जानकारियां लुटेरों को दी थीं। उसे देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से खुखरी भी बरामद हुई।
अन्य दो लुटेरों बलवीर कुमार उर्फ बिल्ला और सन्नी कुमार (दोनों निवासी जालो चक) की तलाश में पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर उन्हें खोजती रहीं। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि वे जालो चक में ही छुपे हैं
इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनकी निशानदेही पर लूटे गए नोट भी बरामद किए। आईटीसी कंपनी के दो मुलाजिमों की आंखों में मिर्ची डालकर लुटेरों ने उनका बैग छीन लिया था और फरार हो गए थे।
अन्य घटना में भी शामिल थे बिल्ला और सन्नी
जालो चक के बिल्ला और सन्नी ने शहर में लूट और छिनताई की अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया है। एसएसपी के अनुसार दोनों ने पिछले दिनों बठिंडी इलाके में हुई छिनताई की घटना में अपराध स्वीकार किया है।
अभी उनसे पूछताछ की जा रही है। इसमें अन्य घटनाओं का भी सुराग मिलने की आशंका है। वेयरहाउस में व्यापारी को गोली मार बैग छीनने के मामले में इनकी समूलियत पर एसएसपी ने कहा कि अभी तक ऐेसे संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन पूछताछ जारी है।