फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   inspector got injured in dispute between two groups

मंत्री के जाते ही भिड़ गए वन कर्मी, इंस्पेक्टर हुए घायल

Tue, 18 Oct 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 18 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
inspector got injured in dispute between two groups
दो गुटों में विवाद - फोटो : अमर उजाला

सिद्दड़ा इलाके में वन विभाग के कार्यालय में कर्मचारियों के दो गुटों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से धक्कामुक्की हुई। इसमें एक वन सुरक्षाबल का इंस्पेक्टर मड़ निवासी जयपाल सिंह घायल हो गया। इंस्पेक्टर को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वन मंत्री का सोमवार को सिद्डा में कार्यक्रम था। वन विभाग के काफी अधिकारी मौके पर गए हुए थे। जैसे ही कार्यक्रम संपन्न हुआ तो मंत्री वापस लौट गए। इसके बाद कर्मियों के दो गुटों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया।बात मारपीट पर आ गई, जिसमें इंस्पेक्टर घायल हुआ। वहीं पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी अमित शर्मा का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन


लेकिन विभाग की ओर से कहा गया कि यह उनका अंदरूनी मामला है। पुलिस ने सभी विकल्प खुले रखे हुए हैं। वहीं वन विभाग ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। देखा जा रहा है कि कर्मियों के आपस में भिड़ने का क्या कारण रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed