{"_id":"58221f594f1c1b6729b38c37","slug":"indian-army-destroyed-60-mortar-shells","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना ने 60 मोर्टार शेल किए नष्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारतीय सेना ने 60 मोर्टार शेल किए नष्ट
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की तरफ से बार-बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है लेकिन भारतीय सेना हर बार मुंहतोड़ जवाब दे रही है। तो वहीं दूसरी तरफ पाक की तरफ से दागे शेलों को भी नष्ट करने का काम तेजी से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पाक सेना की तरफ से दागे शेल जो फटे नहीं उन्हें सेना की बम निष्क्रिय दस्ता तेजी से नष्ट कर रही है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में करीब पांच दर्जन शेल भारतीय सेना पिछले एक हफ्ते में नष्ट कर चुकी है। पुंछ जिले की मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट सेक्टर और राजोरी के तारकुंडी सेक्टर में पाक की तरफ से दागे गए शेल रिहायशी इलाकों में गिरते हैं। वहीं करीब 60 मोर्टार शेल ऐसे भी भारतीय क्षेत्रों में गिरे थे जो फटे नहीं थे।
विज्ञापन
बालाकोट स्थित सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन और राजोरी स्थित सेना की एस आफ स्पेड डिवीजन ने मोर्टार शेलों को नष्ट करने का बीड़ा उठाया है। सेना लगातार ऐसे इलाकों को खंगाल रही है जहां पर पाक की गोलाबारी अक्सर होती रहती है। ऐसे इलाकों को खंगाल कर सेना जिंदा शेलों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सेना के एक उच्च अधिकारी के अनुसार यह शेल फटने की स्थिति में भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आम लोगों की कीमती जिंदगियों की रक्षा करने को सेना की पहली प्राथमिकता बताते हुए अधिकारी ने कहा कि सेना लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डाल देती है। सेना के विशेष बम निरोधक दस्ते के जवान मोर्टार शेलों को नष्ट करने में जुटे हैं।