फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   In-laws murder charges

ससुराल वालों पर बहु की हत्या का आरोप

Tue, 24 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 24 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
In-laws murder charges
हत्या - फोटो : Demo Pic.
कानाचक थाना के अंतर्गत डब सूदन में एक महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए मायके वालों ने जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल में रोष व्यक्त किया। मायके वालों के अनुसार करीब आठ साल पहले हुई शादी के बाद औलाद नहीं होने पर अकसर महिला को तंग किया जाता था।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के पति और ससुर को एहतियात के तौर पर पकड़ लिया है और रहस्यमय मौत का मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। महिला के सिर पर चोट और मुंह से खून निकलने के कारण मायके वालं की तरफ से हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घरोटा चिरकी की शशि कुमारी की आठ साल पहले डब सूदन क्षेत्र के काली दास के साथ शादी हुई थी। काली दास दिहाड़ी लगाकर घर का गुजर-बसर करता है। शशि कुमारी के भाई पारस के अनुसार आठ साल में एक बार औलाद हुई, लेकिन उसका देहांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद कोई औलाद नहीं हुई और इसलिए लगातार उसकी बहन को तंग किया जाता रहा। इसी दुख में शशि की सास का भी देहांत हो गया। कई बार आर्थिक तंगी के कारण भी शशि से मारपीट की गई। सोमवार दोपहर दो बजे अचानक उन्हें किसी परिचित का फोन आया कि शशि घर में अचेत पड़ी हुई है।

मृतक के चाचा बंसी लाल ने बताया कि ससुराल पक्ष से किसी का भी फोन नहीं आया। किसी ने भी हादसे की सूचना नहीं दी। जब वह करीब ढाई बजे घरोटा में पहुंचे तो पाया कि शशि की मौत हो चुकी है। आसपास मोहल्ले का भी कोई व्यक्ति या महिला मौके पर नहीं थी। उनके अनुसार शशि को पीटकर गिरा दिया गया, जिसके कारण उसके सिर पर चोटें आईं।

मुंह पर भी वार किया गया। घर के किसी भी सदस्य द्वारा फोन नहीं करने के कारण शक बढ़ गया। रिश्तेदार भी घरोटा पहुंचे और उन्होंने शव को अस्पताल पहुंचाया। इस बीच सभी करीबियों को भी सूचना मिली।


सभी लोग अस्पताल पहुंचे और रोष व्यक्त किया। कानाचक्क पुलिस के अनुसार मायके वालों के गुस्से को देखते हुए पति कालीदास और ससुर विशंभर दास को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुख्ता मामला दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed