{"_id":"57611fa44f1c1b4a2511c18a","slug":"husband-killed-his-wife-in-vaishno-devi-root","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से वैष्णो माता का दर्शन करने के बहाने लाया, फिर पत्नी की हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से वैष्णो माता का दर्शन करने के बहाने लाया, फिर पत्नी की हत्या की
ब्यूरो, अमर उजाला/कटरा
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के समीप लंबी केरी नाले से एक महिला श्रद्धालु का शव मंगलवार को बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटड़ा चिकित्सा केंद्र भेज दिया है। मामला दर्ज कर छानबीन करने पर पता चला कि उसके पति ने ही उसे नाले में धकेल कर मार डाला।
विज्ञापन
एसएसपी सुजीत कुमार के अनुसार मुताबिक मृतका लक्ष्मी गुप्ता (25) की इसी साल मार्च में बी-2 ब्लाक हाउस 488 सुल्तानपुरी दिल्ली-86 निवासी शक्ति गुप्ता से शादी हुई थी। दोनों ने वैष्णो माता का दर्शन करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
यहां उसके पति ने धोखे से लक्ष्मी को नाले में धकेल दिया। एसएसपी के मुताबिक शव को बरामद करने के बाद उसकी स्थिति से हत्या की आशंका हो रही थी। लिहाजा उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पहले तो वह मुकर रहा था, लेकिन सख्ती से पेश आने पर शाम को उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पति ने माना है कि उसने ही अपनी पत्नी को जानबूझ कर नाले में धकेला। अब यह पता किया जा रहा है कि उसने ऐसा क्यों किया।