{"_id":"242b7b7570cb8fa508049e95dd844b36","slug":"husband-killed-his-seven-months-pregnant-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह की गर्भवती की पति ने हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात माह की गर्भवती की पति ने हत्या की
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Sun, 10 Aug 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के भटनी इलाके में सात माह की गर्भवती का उसके ही पति ने गला घोंट दिया। मृतका अपनी ससुराल में ही थी। घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला भटनी के ढोक (जहां गर्मियों में पहाड़ों पर ग्रामीण मवेशियों के साथ चले जाते हैं) का है।
मृतका मसरत बेगम के पिता वशीर अहमद निवासी टंगर ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तीन साल पहले बाबर अली के साथ हुई थी। बेटी का ढाई साल का बेटा भी है।
उन्होंने बताया कि बेटी की शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीकठाक चला, लेकिन बाद में सब असामान्य हो गया। उसका पति अक्सर मारपीट करता था।
शनिवार की शाम को भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद बाबर ने मेरी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी।
थाना प्रभारी धर्मकुंड राजीव कुमार का कहना है कि इस संबंध में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन