{"_id":"82f9cdb2ee2444260114035cd23b9b23","slug":"house-collapse-in-srinagar-2-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में निमार्णाधीन इमारत गिरने से दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रीनगर में निमार्णाधीन इमारत गिरने से दो मजदूरों की मौत
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल सितंबर में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकान को गिराने के दौरान हुए हादसे में काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घटना के बाद रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। लेकिन, एक ही मजदूर को बचाया जा सका। बाल गार्डन इलाके में एक मकान को बाढ़ से क्षति पहुंची थी।
विज्ञापन
इसे गिराने का काम चल रहा था। वीरवार को इसमें तीन मजदूर लगे थे। मकान गिराने के दौरान अचानक पूरा मकान एकसाथ ही भरभराकर गिर पड़ा। इसके चलते काम कर रहे तीनों मजदूर मलबे में दब गए। घटना की तत्काल प्रशासन तथा पुलिस को सूचना दी गई। आननफानन में रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मरने वालों की शिनाख्त कर ली गई है। इनके नाम बशीर अहमद तथा गुलाम मोहम्मद हैं। दोनों श्रीनगर के पालपुरा इलाके के रहने वाले थे। तीसरा मजदूर मामूली रूप से घायल हुआ है। उधर, मकान गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सभी ने रेस्क्यू टीम के साथ मलबे हटाने के काम में हाथ बंटाया।
विज्ञापन
(फोटो-सोशल मीडिया)