{"_id":"af69a2009e4582e727f2f9bf7957ed48","slug":"four-arrested-with-fake-currency-and-heroine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली नोट और हेरोइन की तस्करी कर रही महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाली नोट और हेरोइन की तस्करी कर रही महिलाएं गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 08 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक सीमा पर तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में शामिल एक महिला जाने-माने पूर्व तस्कर की पत्नी बताई जाती है। पुलिस ने उनके पास से लगभग आठ लाख के जाली नोट और हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
हालांकि इस संबंध में पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से कतराते रहे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त गिरोह के सदस्य बख्शी नगर इलाके में सक्रिय हैं। खौड़ और बख्शी नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
जांच करने पर उनके पास से लगभग आठ लाख के जाली नोट और सात किलो हेरोइन बरामद हुई है। आशंका है कि उक्त जाली नोट और हेरोइन सीमा पार से तस्करी कर लाए गए हैं। आरोपी महिला का पति भी 13-14 साल तक सीमा पर तस्करी करता रहा। बाद में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर मिली जानकारी के बाद पुलिस देर रात अलग-अलग स्थानों पर छापामारी करती रही। इस मामले में जम्मू के भी कई लोगों के शामिल होने पर आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपियों से मिले मोबाइल की काल डिटेल निकलवा कर अन्य आरोपियों तक पहुंचे का प्रयास कर रही है।