फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former terrorist caught in Kalukchak area of Jammu

जम्मू-कश्मीरः कालूचक में पकड़ा गया संदिग्ध निकला पूर्व आतंकी, बहन बोली- दिमागी संतुलन ठीक नहीं

Thu, 09 Jan 2020 11:12 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 09 Jan 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
Former terrorist caught in Kalukchak area of Jammu
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू संभाग में बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र के प्रमंडल इलाके में मंगलवार रात पकड़ा गया संदिग्ध पूर्व में आतंकी रह चुका है। उसकी शिनाख्त श्रीनगर के अली जहान रोड शेर-ए-खास इलाके के परवेज अहमद बट के रूप में हुई है। वह दिल्ली से लौट कर प्रमंडल इलाके में रहने वाली अपनी बहन के पास गया था तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  

विज्ञापन


उसकी गिरफ्तारी के बाद थाने में पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसके मां-बाप का देहांत हो चुका है। इस समय वह बहन के पास रह रहा था। पुलिस ने उसके बयान लेने के बाद उसके घरवालों को फोन किया तो उसकी बहन ने बताया कि उसका नाम परवेज अहमद बट है और पिता का नाम गुलाम मोहम्मद बट। श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके का रहने वाला है।
विज्ञापन


बहन ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है और वह घर से ऐसे ही कहीं भी चला जाता है। उसकी बीमारी के संबंध में डॉक्टरों द्वारा जारी किया गया मेडिकल सर्टिफिकेट भी है। फिलहाल पुलिस ने प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसके घर वालों को थाने बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

1990 से 1995 के बीच था सक्रिय

पुलिस की तफ्तीश में पाया गया कि यह संदिग्ध पूर्व आतंकी है और 1990 से लेकर 1995 तक यह आतंकी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया था। उसके बाद इसने आत्मसमर्पण कर दिया था।

 पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही असलियत का पता चलेगा।
 -सुनील केसर , एसडीपीओ (बाड़ी ब्राह्मणा)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed