{"_id":"5eff0ea38ebc3e433c61387b","slug":"former-supervisor-arrested-in-260-crores-ration-scam-acb-arrested-from-udhampur-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः 260 करोड़ रुपये के राशन घोटाले में पूर्व सुपरवाइजर गिरफ्तार, एसीबी ने उधमपुर से दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीरः 260 करोड़ रुपये के राशन घोटाले में पूर्व सुपरवाइजर गिरफ्तार, एसीबी ने उधमपुर से दबोचा
Fri, 03 Jul 2020 04:25 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 03 Jul 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी करप्शन ब्यूरो ने 260 करोड़ रुपये के राशन घोटाले के आरोप में उपभोक्ता मामले एवं जन वितरण विभाग के पूर्व सुपरवाइजर राकेश परगवाल को गिरफ्तार कर लिया। राकेश उधमपुर के वार्ड 13 का रहने वाला है। आरोपी एफसीआई गोदाम उधमपुर का पूर्व सुपरवाइजर और उपभोक्ता मामले एवं जन वितरण विभाग में इंचार्ज विजिलेंस स्कवायड भी रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः लद्दाख से जम्मू-कश्मीर तक ऐसे मुश्किल हालात में काम करती है सेना, तस्वीरें कराएंगी गर्व का एहसास
विज्ञापन
परगाल के खिलाफ साल के शुरुआत में ही केस दर्ज किया गया था। गेहूं की खरीद में 260 करोड़ रुपये से अधिक की धांधली के आरोप में परगवाल पर केस दर्ज है और मामले की जांच चल रही थी। गेहूं की खरीद, इसकी पिसाई, ढुलाई, वितरण, लेबर और अन्य को लेकर फर्जी बिल निकालकर यह पैसा हड़पा गया।
विज्ञापन
आरोपी ने ठेकेदारों, मिल मालिकों और विभागों के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर इस धांधली को किया। सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाया। आरोपी उधमपुर में ही राशन वितरण विभाग में अलग अलग पदों पर रहा है और उसने राशन के बड़े स्तर पर घोटाले किए। गुरुवार को एसीबी ने दबोचा लिया। अब मामले में आगे की जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?