फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   five held in smuggling of heroin

सेब की पेटियों में हेरोइन ले जा रही थी महिला

Sat, 28 Feb 2015 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 28 Feb 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
five held in smuggling of heroin

जेएंडके पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने शुक्रवार को दो किलो हेरोइन के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गंग्याल इलाके में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। कश्मीर के शोपियां क्षेत्र से हेरोइन की खेप एक ट्रक में सेब की पेटियों में छिपाकर ले जाई जा रही थी।

विज्ञापन


बताया जाता है कि खेप पंजाब में डिलीवरी करनी थी। गिरफ्तार आरोपियों में चार लोग कुलगाम के निवासी हैं, जबकि महिला पंजाब के लुधियाना शहर की रहने वाली है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है। एसओजी को सूचना मिली थी कि शोपियां इलाके से एक ट्रक में हेरोइन की खेप पंजाब जा रही है।
विज्ञापन


एसओजी टीम ने जगह जगह नाके लगा लिए। इस दौरान बाड़ी ब्राहमणा के पास सेबों से भरे एक ट्रक को तलाशी के लिए रोका। शक के आधा पुलिस ने जांच की तो सेब की पेटियों में दो पैकेट हेरोइन छिपाई थी। ट्रक में सवार तीनों लोगों से जब पूछताछ की तो पता चला कि ट्रक के पीछे आ रही मारुति कार में सवार महिला ने उन्हें हेरोइन की खेप को पंजाब पहुंचाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में दलजीत कौर निवासी लुधियाना, मुश्ताक अहमद गनई, इश्फाक गनई, मोहम्मद इमरान और मुश्ताक अहमद बट कुलगाम के रहने वाले हैं। त्रिकुटा नगर पुलिस ने भी तनवीर अहमद निवासी चिंगस को 18 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। तस्करों ने पुलिस को बताया कि माल पंजाब भेजा जा रहा था।


रास्ते में गाड़ियों को रोक कर माल को बदल लेते थे। पुलिस का नाका मिलने से पहले हेरोइन की खेप महिला की कार में छिपा देते थे। क्योंकि महिला की गाड़ी पर पुलिस को कम संदेह होता है। जब छोटी गाड़ी की चेकिंग वाली जगह से गुजरना होता था तो माल को ट्रक में डाल दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed