{"_id":"56fb85fe4f1c1b2d5ff00218","slug":"fire-incident-in-old-janipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबाह होने से बच गया ओल्ड जानीपुर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तबाह होने से बच गया ओल्ड जानीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर का ओल्ड जानीपुर मंगलवार को तबाह होने से बाल-बाल बचा। एक पेट्रोल पंप परिसर में लगी आग पर वक्त रहते काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। पास में स्कूल सहित कई बड़ी दुकानें और चारों तरफ लोगों के घर हैं।
विज्ञापन
यदि आग की चपेट में पेट्रोल पंप का स्टॉक आ जाता तो भयानक तबाही मच जाती। दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। हालांकि उनके आने से पहले ही स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे पेट्रोल पंप पर लगाए गए एयर फिलिंग पंप की केबल में शार्ट सर्किट हुआ। बताया जाता है कि बिजली के इलेक्ट्रानिक मीटर में शार्ट सर्किट के बाद केबल जलने लगी। धुआं उठता देख अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कर्मियों ने वहीं से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की। इतने मं दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि पेट्रोल पंप पर हजारों लीटर पेट्रोल और डीजल भरा हुआ था।
यदि आग बढ़ जाती और तेल के ड्रमों में पहुंच जाती तो सब कुछ तबाह हो जाता। मंगलवार को ही शहर के सतवारी इलाके स्थित एक मिल्क प्लांट में भी आग लग गई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया।