{"_id":"576913854f1c1b9760b48908","slug":"fir-lodged-in-eidgah-college-encroachment-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वूमेंस कालेज की जमीन कब्जाने वालों पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वूमेंस कालेज की जमीन कब्जाने वालों पर एफआईआर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 21 Jun 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कांफ्रेंस के विधायक मुबारक गुल द्वारा सदन में शनिवार को उठाए गए मामले पर सोमवार को सदन में जांच रिपोर्ट पेश करते हुए राजस्व मंत्री सैयद बशारत बुखारी ने कहा कि हमने इस मामले में सदन में जानकारी देने का यकीन दिलाया था और इसको लेकर कार्रवाई भी की है। उन्होंने कहा कि हमने उसी दिन वित्तआयुक्त को इस मामले की जांच का निर्देश दिया था। डीसी श्रीनगर ने मामले की तत्काल जांच की और तीन लोगों को नवाकदल इलाके में गठित गवर्नमेंट वूमेंस डिग्री कालेज की जमीन पर कब्जे का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
बुखारी ने कहा कि इस मामले में जो तीन व्यक्ति दोषी पाए गए हैं उनमें आजाद अहमद, रियाज अहमद और फारुक अहमद पंजू शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आजाद अहमद द्वारा एक मरला, रियाज अहमद द्वारा आठ मरला, जबकि फारुक अहमद पंजू द्वारा पांच मरला ज़मीन पर कब्ज़ा किया गया था। उन्होंने यह भी बताया जमीन को कब्जे से मुक्त कराते हुए इन तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। यह तीनों अभी फरार हैं।
विज्ञापन
मंत्री के जवाब पर गुल ने कहा कि क्या सरकार उन सरकारी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जिनकी मिलीभगत से यह कब्जा हो रहा था। मैं ऐसे एक अधिकारी को जानता हूं, जो पहले पटवारी था, फिर गिरदावर बना। राजस्व मंत्री ने कहा कि हम भूमाफिया के खिलाफ सख्त कदम उठा रहे हैं, अगर कोई सरकारी कर्मी उनके साथ लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन