{"_id":"5f000add7251c46cf010c210","slug":"dead-body-without-head-and-legs-found-in-jehlum-at-sumbal-bandipora-north-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर और पैर कटी लाश देख कश्मीर के बांदीपोरा में मचा हड़कंप, हत्यारों ने पार की बर्बरता की हदें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिर और पैर कटी लाश देख कश्मीर के बांदीपोरा में मचा हड़कंप, हत्यारों ने पार की बर्बरता की हदें
Sat, 04 Jul 2020 10:21 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में हत्यारों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। सुंबल सोनवारी इलाके में जेलम नदी में सिर और पैर कटी एक लाश पाई गई है। शव को देख इलाके के लोग सन्न रह गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः कौन है आतंकी अली? जिसके लिए पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे थे चीन निर्मित ग्रेनेड और घातक अमेरिकी राइफल
विज्ञापन
इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने नदी में तैरती एक लाश देखी। बिना सिर और पैर की लाश देख इलाके के लोग विचलित हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लाश को देखकर ऐसा साफ लग रहा था कि हत्यारों ने उस व्यक्ति के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी।
विज्ञापन
लोगों ने लाश को देखते ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को नदी से निकला। लाश को देखकर प्रतीत हो रहा है कि वारदात को कई दिन पहले अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?