{"_id":"574dbd294f1c1b7d2810a25d","slug":"crpf-personnel-shot-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ कर्मी ने खुद को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआरपीएफ कर्मी ने खुद को गोली मारी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 31 May 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
बंदुक
- फोटो : Demo Pic.
सीआरपीएफ कर्मी ने श्रीनगर में खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने घटना में जांच के आदेश दिए हैं।
मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचे। घटना करन नगर इलाके की है, जहां सीआरपीएफ की 49 बटालियन के कैंप में शाम करीब पांच बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस दौरान अचानक अफरा तफरी मच गई।
बाद में पता चला कि कैंप में तैनात सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल आरके सोलंकी (40 वर्ष) ने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली है। सोलंकी उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले थे।
घटना के तुरंत बाद पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। वहीं कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया।