{"_id":"c0bc729666e96b10778b6313c20ea51f","slug":"crime-news-of-jammu-in-one-click-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक में पढ़ें क्राइम से जुड़ी खबरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक क्लिक में पढ़ें क्राइम से जुड़ी खबरें
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 13 Jul 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा के रहने वाले एक युवक ने फंदा लगा कर जान दे दी। मृतक शाम लाल का शव सोमवार को पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। रविवार देर रात अपने ही कमरे में युवक ने फंदा लगाया। सुबह होने पर जब काफी समय तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों को शक हुआ।
विज्ञापन
दरवाजा तोड़ कर देखा तो युवक पंखे से झूल रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।
इसके अलावा कुंजवानी के पास ट्रेन से गिर कर एक अज्ञात यात्री की मौत हो गई। मृतक के शव को पहचान के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब सवा छह बजे कुंजवानी रेलवे फाटक के आगे करीब एक किलोमीटर जाकर एक व्यक्ति (45) का शव बरामद किया गया। इसे लेकर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन