{"_id":"56b0b1162334b33dc528ed5795cf833e","slug":"couple-have-been-dead-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के दंपति की श्रीनगर में दम घुटने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू के दंपति की श्रीनगर में दम घुटने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 01 Dec 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के तालाब तिल्लो इलाके में रहने वाले एक दंपति की श्रीनगर के इंदिरा नगर में एक किराए के मकान में मौत हो गई। मौत का कारण रातभर कांगड़ी सेंकना बताया जा रहा है। श्रीनगर के राममुंशी बाग पुलिस स्टेशन में इसे लेकर मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर घर वालों को सौंप दिया है। पुलिस इसे लेकर जांच कर रही है। शुरुआती चरण में पुलिस ने धारा 174 में मामला दर्ज किया है। मृतकों में प्रकाश राठोर और उनकी पत्नी मंजू राठोर शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार दोनों श्रीनगर के इंदिरा नगर में एक किराए के मकान में रहते थे। मकान मालिक मुंबई में रहते हैं। यह दोनों वहां पर कब से रहते हैं और दोनों क्या करते हैं, यह अभी जांच का विषय है।
विज्ञापन
राममुंशी बाग पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों ने ठंड से बचने के लिए रातभर कांगड़ी का इस्तेमाल किया। इससे निकलने वाली गैस से दोनों की मौत हो गई।
पुलिस को किसी ने सूचना दी कि इंदिरा नगर के एक मकान में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच की। शनिवार की रात हुए हादसे के बाद पुलिस ने जम्मू के तालाब तिल्लो में रहने वाले दंपति को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिवार वाले भी श्रीनगर पहुंच गए हैं।