फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus, Police is also taking sanitizer with handcuffs to catch criminals

जम्मू-कश्मीरः अपराधियों को पकड़ने के लिए हथकड़ी संग सैनेटाइजर भी साथ ले जा रही पुलिस

Fri, 20 Mar 2020 03:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 20 Mar 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, Police is also taking sanitizer with handcuffs to catch criminals
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : फाइल, अमर उजाला

अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। कोरोना वायरस का डर सबसे बड़ा रोड़ा बन गया है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस अपने साथ हथकड़ी के साथ मास्क, साबुन और सैनेटाइजर भी ले जा रही है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पुलिस थानों में गैर राज्यों के अपराधी भी वांटेड लिस्ट में शामिल हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश देती रहती है। साथ ही अब कोरोना के डर से पुलिस विभाग ने भी पुलिस कर्मियों के लिए एहतियात बरतने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर पुलिस कर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी के तहत पुलिस टीमें अपराधियों की धरपकड़ के लिए मास्क, साबुन और सैनेटाइजर साथ ले जा रही हैं। इसमें रोजमर्रा के कामकाज से लेकर अपराधियों को पकड़ते समय जरूरत के अनुसार मास्क, साबुन और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते अपराध पर अंकुश लगा

वहीं, कोरोना वायरस के चलते शहर में अपराध पर अंकुश लगा है। इसका असर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस के चलते थाने में दर्ज होने वाले आपराधिक मामलों की संख्या लगभग आधी हो चुकी है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों के चलते पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी बढ़ गई है।

जिला प्रशासन की ओर से तमाम धार्मिक स्थानों को बंद कराने और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर नजर रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार कोरोना के कहर से पहले जम्मू संभाग के थानों में प्रतिदिन औसतन दस मामले दर्ज हो रहे थे, लेकिन अब इनकी संख्या घटकर पांच रह गई है। इसके साथ ही सड़क हादसों में भी कमी आई है।

आईजी जम्मू पुलिस मुकेश सिंह ने बताया कि आपराधिक मामलों पर अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से थानों में पहले से दर्ज मामलों की जांच पर कोई असर नहीं पड़ा है। हर मामले की पूरी तरह जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed