{"_id":"5e7097868ebc3ea82b729381","slug":"corona-virus-private-school-locked-for-violating-jammu-kashmir-government-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः सरकारी आदेश का उल्लंघन करने पर निजी स्कूल पर लगा ताला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोरोना वायरसः सरकारी आदेश का उल्लंघन करने पर निजी स्कूल पर लगा ताला
Tue, 17 Mar 2020 02:55 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 17 Mar 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस को लेकर सारे देश की तरह केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में सरकार के आदेश के मद्देनजर सभी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके लिए उपायुक्त सांबा रोहित खजूरिया द्वारा गठित टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। जिले के ब्लॉक बाड़ी ब्राह्मणा में निरीक्षण के दौरान एक निजी स्कूल न्यू लाइट पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल को सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए पाया गया। इस पर एसडीएम विजयपुर सी पी कोतवाल के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने संस्था को सील कर दिया और उपायुक्त कार्यालय को विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी।
विज्ञापन
तहसीलदार बाड़ी ब्राह्मणा कैसर मलिक और पुलिस थाना प्रभारी राजेश जसरोटिया की निगरानी करने वाली टीम ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान को यह भी अपील की है कि वे सरकार के प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन करें, अन्यथा आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन