फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   clash between Former inspector and policeman

बीच सड़क आपस में भीड़ गए खाकी वर्दी वाले

Tue, 19 Jul 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 19 Jul 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
clash between Former inspector and policeman
संकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala

वेयर हाउस में एक पूर्व इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मी में वाहन को साइड पर करने को लेकर जमकर बवाल हुआ। बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। पुलिस की मानें तो मामला सिर्फ धक्का-मुक्की तक पहुंचा, जबकि मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पूर्व इंस्पेक्टर ने पुलिस कर्मी पर हाथ उठा दिया। काफी देर तक इसे लेकर वेयर हाउस में चर्चा होती रही। बाद में दोनों पुलिस थाने पहुंच गए। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बाड़ी ब्राह्मणा के रहने वाले पूर्व इंस्पेक्टर सादिक किसी काम से वेयर हाउस से जा रहे थे। तभी कुछ जाम लगने पर पुलिस कांस्टेबल मुश्ताक इंस्पेक्टर को उसकी कार को आगे करने के लिए कहने लगा। पहले तो कांस्टेबल को पता नहीं था तो उसने पूर्व इंस्पेक्टर से थोड़े गुस्से में बात कर दी। 
विज्ञापन


बस इसी बात को लेकर दोनों में तीखी बहस हो गई और देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गए और दोनों को वेयर हाउस चौकी ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी गांधी नगर सचिन गुप्ता और वेयर हाउस पुलिस चौकी प्रभारी बलराम शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें जरूरी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed