फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   car accident in kishtwar driver drawn

किश्तवाड़ में कार चिनाब में गिरी, चालक बहा

Sun, 14 Sep 2014 01:33 AM IST
Updated Sun, 14 Sep 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
car accident in kishtwar driver drawn

डोडा जिला मुख्यालय से मात्र आठ किलोमीटर दूर किश्तवाड़ मार्ग पर सुहानडा में शाम के समय एक कार चिनाब दरिया में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति दरिया में समा गया। उसे ढूंढने का प्रयास चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भद्रवाह के भालड़ा निवासी सतीश कुमार की रिट्ज कार (जेके02एटी-0687) शाम करीब सवा चार बजे असंतुलित होकर दरिया चिनाब में गिर गई। इस हादसे को दरिया पार गांव घट्ट के लोगों ने देखा।
विज्ञापन


ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच कर पुलिस की मदद से शव को ढूंढने का प्रयास शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में से एक इंसान दरिया में गिरा। मौके से जो कागज मिले उससे साफ हुआ कि कार सतीश कुमार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उसे डोडा के प्रेमनगर निवासी तीरथ सिंह चला रहा था। वह दरिया में बह गया। अभी उसका पता नहीं चला है। कुछ लोगों का कहना था कि कार में दो लोग सवार थे। हालांकि अभी यह पता नहीं चला कि दूसरा व्यक्ति कौन था? पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल

car accident in kishtwar driver drawn

सुंदरबनी में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। जिनको उपजिला अस्पताल सुंदरबनी में दाखिल करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जम्मू से राजोरी की तरफ  जा रही कार का चालक एजाज अहमद निवासी ढांगरी उस समय घायल हो गया, जब उसकी कार गांव रायसिल्योट में पलट गई।

घायल एजाज अहमद को स्थानीय लोगों ने उपजिला अस्पताल सुंदरबनी में भर्ती करवाया। वहीं एक अन्य दुर्घटना में ठंडापानी के पास मोटरसाइकिल पलटने से गुलाम अव्वास निवासी सलेरी और दीन दयाल निवासी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) घायल हो गए, जिनका इलाज उपजिला अस्पताल सुंदरबनी में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed