{"_id":"5d9f18a68ebc3e017e52cf7c","slug":"boyfriend-committed-suicide-after-his-beloved-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसे शिद्दत से प्यार किया वो नहीं रही तो मैं क्यूं जिंदा रहूं...बाय, फिर लड़के ने मौत को लगाया गले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जिसे शिद्दत से प्यार किया वो नहीं रही तो मैं क्यूं जिंदा रहूं...बाय, फिर लड़के ने मौत को लगाया गले
Thu, 10 Oct 2019 05:10 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 10 Oct 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
railway track
मेरा नाम राजिंद्र सिंह, मैं सांबा के नजदीक चक राम चंद का रहने वाला हूं। मैंने एक लड़की से शिद्दत से प्यार किया और उसके घर पर यह बात पता चल गई। उसकी मां ने उसे मारकर पंखे से लटका दिया और इल्जाम मुझ पर लगा दिया कि मैं उसे ब्लैकमेल करता था।
विज्ञापन
मैं उसे दिल से प्यार करता था, ब्लैकमेल नहीं किया। इसलिए अगर वो नहीं रही तो मैं क्यूं जिंदा रहूं, बाय! यह राजिंद्र सिंह के आखिरी शब्द थे जो उसके मोबाइल में रिकॉर्ड हुए।
विज्ञापन
राजिंद्र सिंह का मोबाइल रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत मिले शव के नजदीक ही पाया गया। राजिंद्र की मौत बुधवार सुबह नौ बजकर पचास मिनट पर मालवा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुई। जिसके बाद जीआरपी ने शव को जम्मू-पठानकोट रेल सेक्शन के बीच सेहस्वां और चंदवां के रेलवे ट्रैक साफा नंबर 42/9 पर बरामद किया। रेलवे पुलिस ने आरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन