{"_id":"413d60313a66c48613d0773eeaa413cb","slug":"bike-riders-killed-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को पीट पीट कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को पीट पीट कर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 16 Apr 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडरेज की दिल दहला देने वाली घटना में एक युवक को जान से हाथ धोना पड़ा। दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत के बाद एक बाइक पर सवार चार युवकों ने दूसरी बाइक चला रहे युवक को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला।
विज्ञापन
घटना शहर के जानीपुर क्षेत्र के पटोली मोड़ की है। यहां दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इसके बाद चारों युवक दोनों भाईयों पर टूट पड़े और बेतहाशा पीटना शुरू कर दिया। हमलावर तब तक लात-घूंसे चलाते रहे, जब तक दूसरी बाइक चला रहा युवक बेदम होकर गिर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक युवक राकेश कुमार (पेंटर) पटोली मोड़ का रहने वाला था। वह अपने भाई अशोक के साथ घर को आ रहा था। दोनों अपने घर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आई एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार थे।
विज्ञापन
टक्कर होने के बाद बाइक पर सवार चार युवकों ने राकेश को पीटना शुरू कर दिया। यहां राकेश के भाई अशोक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन चार युवकों के आगे उसकी एक नहीं चली। चारों ने राकेश को लातों, घूंसों से मारना शुरू कर दिया।
इस दौरान राकेश को कुछ अंदरूनी चोटें आने पर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह देखकर युवक वहां से फरार हो गए। राकेश को उसके भाई अशोक ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अशोक को भी काफी चोटें आई हैं। अस्पताल पहुंची पुलिस ने राकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा हुआ है। वीरवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
जानीपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ अजित सिंह का कहना है कि दोनों मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई हैं। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। चारों फरार हैं।