{"_id":"58f0b48c4f1c1bbc4ccf5186","slug":"baby-girl-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बच्ची ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बच्ची ने दम तोड़ा
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 14 Apr 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा हाईवे के पास हुए सड़क हादसे में एक आठ वर्षीय बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी खोज की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू से रियासी की ओर जा रही कार ने सड़क पार कर रही तलसीमा बीबी (08) निवासी जानीपुर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हालांकि इसके बाद कार सवार युवकों ने ही बच्ची को जीएमसी में भर्ती कराया, लेकिन जैसे ही बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ा आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। हालांकि इसके बाद अस्पताल में पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
उनके खिलाफ केस दर्ज कर उनकी खोज शुरू कर दी है। फिलहाल बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में रखा गया है।