फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attack on police team in jammu

पुलिस पार्टी पर तेजधार हथियारों से हमला

Tue, 02 Dec 2014 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 02 Dec 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
attack on police team in jammu

झज्झर कोटली में नाका लगाकर खड़ी पुलिस टीम पर सोमवार को देर शाम ट्रक में सवार दो व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने मौके से फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। इनके पास से टोके बरामद किए गए हैं और आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना में फिलहाल कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुख्य रोड पर नाका लगा रखा था। रूटीन नाके के दौरान पुलिस टीम ने ट्रक को रोकने की कोशिश की लेकिन ट्रक चालक नहीं रुका और वहां से ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर ट्रक को रोक लिया और ट्रक चालक से पूछताछ करनी चाही तो चालक और उसके एक अन्य साथी ने ट्रक से टोके निकाल पर पुलिस टीम पर हमला कर दिया, लेकिन पुलिस कर्मियों की चतुराई से किसी को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों मौके से फरार होने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए ट्रक चालक परवेज अहमद निवासी ख्यौरा राजोरी और लाल हुसैन निवासी राजोरी का रहने वाला है। पुलिस ने इनके खिलाफ इंडियन आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक (जेके02एस, 9307) को भी जब्त कर लिया है। हालांकि ट्रक खाली था और इसमें कुछ बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से टोके और कुछ अन्य तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं। इन दोनों का पहले भी कई थानों में ऐसे हथियारों की मदद से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के मामले दर्ज हैं। पुलिस कई अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। पुलिस पर हमला करने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed