फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assault in Ground dispute

जमीनी विवाद में जमकर मारपीट, चेन छीन ले गए

Sun, 28 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 28 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
assault in Ground dispute
crime demo - फोटो : MID DAY
जानीपुर इलाके में जेडीए द्वारा दी गई जमीन को लेकर जमकर विवाद हुआ। बहस से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया और झपटमारी पर जाकर खत्म हुआ। पीड़ित ने जानीपुर पुलिस स्टेशन में इसे लेकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के  रहने वाले कुलदीप राज ने जेडीए से जमीन खरीदी हुई है। जो उन्होंने एक सैन्य अधिकारी को बेची। रविवार को जब कुलदीप राज सैन्य अधिकारी के साथ जमीन में पहुंचे तो यहीं के रहने वाले सतपाल और तिलक राज अपने कई साथियों के साथ जमीन पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इन लोगों ने जमीन पर अपना कब्जा बताया। दोनों गुटों की आपस में बहस हो गई। इसमें सतपाल और तिलक ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुलदीप राज को जमकर लाठियों से पीटा। इसके बाद उसकी सोने की चेन भी छीन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ जानीपुर विरेंद्र गुप्ता का कहना है कि पुलिस ने 447, 147, 382, 323 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सतपाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है। वहीं जानीपुर के रहने वाले ही सुमित पर उसके दोस्त ने शनिवार की रात को बोतलों से हमला कर उसे घायल कर दिया। इससे उसके सिर और गले पर गहरी चोटें आईं हैं। घायल को जीएमसी में भर्ती कराया गया। हालांकि बाद में दोनों का पुलिस स्टेशन में समझौता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed