{"_id":"5a2990a74f1c1b95188b878b","slug":"alto-car-accidet-in-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैराफिट से जा टकराई अल्टो कार, युवक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैराफिट से जा टकराई अल्टो कार, युवक घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ लगते मांड इलाके में एक अल्टो कार पैराफिट से जा टकराई। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। नेशनल हाईवे अथारिटी ने घायल को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल की पहचान अमित (29) पुत्र आनंद कुमार निवासी तलाब तिल्लो जम्मू के रूप में हुई है। जानकारी मुताबिक वीरवार लगभग साढ़े तीन बजे के करीब मांड में आल्टो कार नंबर जेके02एजी-0180 पर सवार होकर जम्मू की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
कार तेज गति के चलते मांड क्षेत्र में पहुंचने पर पैराफिट से जा टकरा सड़क पर पलट गई। जिसके बाद तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं एक अन्य घटना में वीरवार को एमएच चौक पर सैन्य वाहन ने आगे चल रही आल्टो कार को टक्कर मार दी। जिसके चलते कार में सवार लोग बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक दोपहर लगभग एक बजे जम्मू की तरफ से जा रहे आल्टो कार को पीछे आ रहे सैन्य वाहन ने जोर दार टक्कर मार दी। मगर उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बता दें कि एमएच चौक पर अकसर जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। जिस कारण चौक पर इस तरह की दुर्घटनाएं पेश आती रहती हैं।