{"_id":"a4d8cebed0a3c659dc88dd6a8677283a","slug":"alledged-gangrape-with-minor-in-udhampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिनों तक नाबालिग से होती रही दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 दिनों तक नाबालिग से होती रही दरिंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sat, 23 Aug 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैंबल थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके में शुक्रवार को एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर को नाबालिग अपने मामा के साथ पुलिस स्टेशन रैंबल में पहुंची।
विज्ञापन
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का पिता के साथ तलाक हो चुका है और उसकी मां पिछले कुछ महीने से उसे अपने साथ लेकर एक परिचित के घर पर रह रही थी। करीब 20 दिन पहले कैंबल डंगा निवासी मोहन लाल ने राजकुमार के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म करने के बाद किसी को न बताने को लेकर उसको धमकाया भी गया। करीब 20 दिन तक दोनों उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। आज जब उसका मामा हालचाल जानने के लिए पहुंचा तो उसने हिम्मत करके अपने मामा को पूरी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
मामा फौरन उसको अपने साथ लेकर पुलिस स्टेशन रैंबल पहुंचा। पुलिस ने पूरी बात सुनने के बाद नाबालिग का जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया। एसएचओ रैंबल ओपी चिब ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एफआईआर नंबर 136/2014 धारा 376 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।