फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   AK 56 RIFLE FOUND IN JAMMU IN CANAL

J&K: नहर से एके-56 राइफल मिलने से सनसनी, जांच जारी

Fri, 03 Mar 2017 04:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 03 Mar 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
AK 56 RIFLE FOUND IN JAMMU IN CANAL
मामले की जांच - फोटो : demo pics

जम्मू के सतवारी पुलिस स्टेशन अंतर्गत नहर से वीरवार को एक एके 56 राइफल और तीन पाउच बरामद किए गए हैं। राइफल मिलने से इलाके में दहशत है। राइफल की हालत देखकर लगता है कि यह ज्यादा पुरानी नहीं है।

विज्ञापन


करीब दो तीन महीने पहले ही यह नहर में फेंकी गई होगी या फिर इसे छुपाया गया होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को वीरवार सुबह सूचना मिली कि दड़प नहर में किसी ने हथियार छिपाए हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नहर से राइफल बरामद कर ली गई। एफएसएल की टीम को भी बुलाकर मौके से जांच के जरूरी सबूत एकत्र किए गए। 

बरामदगी के बाद से जांच जारी

AK 56 RIFLE FOUND IN JAMMU IN CANAL
बरामदगी के बाद से जांच जारी - फोटो : डेमो फोटो

उल्लेखनीय है कि एक 56 राइफल का इस्तेमाल आतंकी करते हैं। तीन महीने पहले ही सांबा और नगरोटा में आतंकी हमला हुआ था। कई आतंकी हमलों में आतंकियों ने एके 56 का इस्तेमाल किया है। संभव है कि आतंकियों के लिए गाइड ने यह राइफल रखी हो। जब हमला हुआ तो उसके बाद वह डर के इसे नहर में फेंक कर चला गया हो या फिर उसने छुपाया हो। यह सब तमाम जांच के विषय हैं। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया है, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। बताते चलें कि इस इलाके में सेना की काफी तैनाती है। यह इलाका बिश्नाह को जोड़ता है। जबकि यहीं से आगे बार्डर का रास्ता भी जाता है। अहम बात है कि इस इलाके में सेना का स्कूल भी है। 

एसडीपीओ गांधी नगर सब डिवीजन रफीक मन्हास का कहना है कि किसी भी बात से इंकार नहीं किया जा सकता। हर एक पहलू को लेकर जांच की जा रही है। राइफल में मैगजीन नहीं थी। न ही इसके साथ कोई अन्य मैगजीन बरामद हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed