फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   after a phone call old man commits suicide

एक फोन कॉल के बाद बुजुर्ग ने खाया जहर

Tue, 28 Apr 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 28 Apr 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
after a phone call old man commits suicide

कभी-कभी किसी का मजाक दूसरों को इतना महंगा पड़ जाता है कि उसका नतीजा मजाक के भोगियों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ जाता है। ऐसा ही मामला डसाल सीरा, राजोरी में सोमवार को हुआ है। किसी ने फोन पर एक बुजुर्ग को पुलिस चौकी पहुंचाने की धमकी क्या दे दी, डर के मारे 70 साल के बुजुर्ग ने अपने निवास स्थान पर जहरीली दवा निगल ली।

विज्ञापन


इससे उनकी हालत खराब हो गई। गंभीर हालत में उन्हें पहले राजोरी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान जीएमसी में डसाल, सीरा निवासी मोहम्मद शफी की मौत हो गई। मृतक के बेटे मोहम्मद रज्जाक के मुताबिक उनके पिता को किसी ने फोन पर सुबह चौकी पहुंचाने की धमकी दे दी।
विज्ञापन


जिसके डर से वह दिन भर परेशान रहे, कारण पूछने पर उन्हें फोन पर धमकी की बात बताई तो उन्होंने ऐसा कुछ नहीं होने की बात कही, लेकिन कब उन्होंने गेहूं में डालने वाली गोलियां निगल ली, पता ही नहीं चला। अचानक तबीयत खराब हुई तो राजोरी अस्पताल में दोपहर एक बजे भर्ती करवाया। वहां से जीएमसी रेफर कर दिया, लेकिन जीएमसी में उनकी मौत हो गई। रज्जाक के मुताबिक संबंधित थाने की पुलिस को मौखिक रूप शिकायत दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed