{"_id":"c4f9f2b1e6e7dad0c3856d0a37183e75","slug":"acid-attack-on-10th-class-student-by-classmates-in-poonch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई होशियार छात्र पर दोस्तों ने फेंका तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पढ़ाई होशियार छात्र पर दोस्तों ने फेंका तेजाब
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ जिले के मेंढर तहसील के सोनिया सुंबला क्षेत्र में शनिवार को दसवीं कक्षा एक छात्र पर उसी के दो सहपाठियों ने एसिड फेंक कर उसे जख्मी कर दिया। घायल छात्र क्षेत्र के सरकारी उप जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सरकारी हाई स्कूल के दसवीं कक्षा का छात्र मोहम्मद शाहबाज (15) दोपहर बाद करीब तीन बजे कक्षा से बाहर आ रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे उसके दो सहपाठियों मोहम्मद शफीक और जबीर अहमद ने उस पर एसिड फेंक दिया। कुछ शिक्षकों ने तुरंत उसे सरकारी उप जिला अस्पताल पहुंचाया और उसके अभिभावकों को सूचित किया। अस्पताल में उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार पीड़ित छात्र की हालत स्थिर है। पीड़ित छात्र की मां ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में अच्छा है।
विज्ञापन
स्कूल के कुछ सहपाठी पहले से ही उसके साथ ईर्ष्या करते थे। पुलिस ने पीड़ित के अभिभावकों की लिखित शिकायत पर भी जब कोई मामला दर्ज नहीं किया तो परिवार वालों ने एसडीएम के पास दस्तक दी। जिस पर एसडीएम मेंढर रमेश कुमार ने पुलिस को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने दोनों आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक दोनों आरोपी छात्र पुलिस की पकड़ से दूर थे।
विज्ञापन