{"_id":"98cc9e696e9929acaa2ab169f9347c33","slug":"accident-of-high-speed-matador-18-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार मेटाडोर पलटी, डेढ़ दर्जन जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार मेटाडोर पलटी, डेढ़ दर्जन जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चडवाल और हीरानगर के बीच चलने वाली एक मेटाडोर शनिवार को तीन बजे गति तेज होने के कारण पंजगराई, लोंडी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। 11 लोगों को हीरानगर के उपजिला अस्पताल से जीएमसी रेफर किया गया है। घायलों में दो युवक और महिला का कंधा उतर गया, जबकि एक बुजुर्ग महिला और बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। सिर खून से लथपथ होने के कारण ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल घटनास्थल से चालक और कंडक्टर दोनों भाग गए। घायलों के साथ आए परिवार वालों के मुताबिक चडवाल और हीरानगर के बीच चलने वाली मेटाडोर (जेके 08 बी-9215) लोंडी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने घायलों को क्षतिग्रस्त मेटाडोर से बाहर निकाला और हीरानगर के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 11 घायलों को जीएमसी भेजा गया। जीएमसी में अफरा-तफरी मच गई। पहले से सूचना मिलने के बाद अस्पताल में डाक्टरों का स्टाफ उपलब्ध हो गया। घायलों के पहुंचते ही उपचार शुरू कर दिया गया। घायलों में पंजगराई, हीरानगर निवासी शोभा रानी (17) घायल है।
विज्ञापन
अर्जुन चक्क निवासी मोहन लाल (20), विजयपुर निवासी शमा देवी (32) का कंधा उतरा है। इसके अलावा घायलों में लोंडी निवासी लीला देवी (45), कुलदीप राज (18), हंसराज (70), पुष्पा देवी (50), अंजू देवी (36), जुदो रानी (65), सुनीता (34), सरुईंसर निवासी तरुण कुमार (17) शामिल है। सभी घायलों का जीएमसी की इमरजेंसी में इलाज चल रहा है।
स्कूल से लौट रही थी शोभा
घायल शोभा रानी 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह मेटाडोर में स्कूल से घर लौट रही थी कि तभी रास्ते में हादसा हो गया। हीरानगर से जीएमसी रेफर करने पर शोभा की मां देवो रानी और पिता भी साथ थे।
गति तेज होने पर नहीं संभली मेटाडोर
हादसे में घायल मोहन ने बताया कि मेटाडोर की गति काफी तेज थी। मोड़ पर चालक मेटाडोर पर नियंत्रण नहीं रख पाया। अगर गति सामान्य होती तो हादसा नहीं होता।