{"_id":"8f6ab0532d0b65910ea456137c2c9a46","slug":"a-old-man-died-after-slip-in-front-of-the-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सीट तो नहीं मिली, लेकिन अपनी जान गवां बैठा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में सीट तो नहीं मिली, लेकिन अपनी जान गवां बैठा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 28 Dec 2015 02:21 PM IST
विज्ञापन
अर्चना एक्सप्रेस की जनरल बोगी में रविवार को सीट के चक्कर में एक अधेड़ व्यक्ति का पैर फिसलने से वह ट्रेन की चपेट में आ गया और रेल पटरी पर गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुए हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। जीआरपी को सूचना मिली तो ननाई उर्फ ननू (50) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
ननाई पुरालाल साहिब, तहसील दरमाऊ, रायबरेली उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। जम्मू में खेरी रियाल ईंट के भट्ठे में मेहनत-मजदूरी करते थे।
ईंट भट्ठे का सीजन पूरा करने के साथ ही वह अपने पांच-छह अन्य साथियों के साथ घर जा रहे थे, इसके लिए उन्होंने उधमपुर से पटना (बिहार) जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस पर सवार होना था।
विज्ञापन
टिकट लेकर प्लेटफार्म पर पहुंचे तो ट्रेन आने पर ननू धीमी गति ट्रेन पर चढ़ने लगे कि तभी उनका पैर स्लिप कर गया और वह सीधा ट्रेन के नीचे गिर गए। ट्रेन ननू के ऊपर से गुजर गई।
प्लेटफार्म पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जीआरपी को सूचना मिली तो मौके पर जाकर शव को जीएमसी पहुंचाया और एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक प्राथमिक दृष्टि से जरनल कोच में सीट लेने के चक्कर में ननू का पैर फिसल गया और बैग सहित ट्रेन की पटरी पर जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।