{"_id":"5c8e9ab8bdec22146d706efe","slug":"81552849592-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में पुलिसकर्मी ने युवकों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में पुलिसकर्मी ने युवकों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिला अस्पताल में तैनात एक पुलिसकर्मी ने कुछ युवकों की पिटाई कर दी। वह अस्पताल में उपचाराधीन एक घायल युवक को देखने आए थे। बाद में पुलिस अधिकारियों ने युवकों को समझा बुझाकर मामला शांत किया।
जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें एक युवक अमित कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक के दोस्तों को जब इसका पता चला तो वे अस्पताल में उसे देखने पहुंच गए। कई दोस्तों के उसके पास पहुंचने पर भीड़ जमा होने लगी। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने पुलिस से भीड़ को वार्ड से बाहर निकालने को कहा तो युवक नहीं माने। देखते ही देखते भीड़ और बढ़ने लगी। इस बीच अस्पताल में तैनात एक पुलिसकर्मी ने युवकों पर लाठियां चलानी शुरू कर दी, जिससे दो युवक घायल हो गए। माहौल बिगड़ता देख बाद में पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वे पुलिसकर्मी व युवकों को थाने ले आए और दोनों तरफ की बात सुनकर उन्हें समझा बुझाकर शांत कर दिया।
गौरतलब है कि गत दिनों भी घगवाल के एक पेट्रोल पंप पर पुलिसकर्मियों ने सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर की इसलिए पिटाई कर दी थी, क्योंकि वह उस समय पेट्रोल भरवा रहा था और उसी समय पुलिसकर्मी अपने वाहन को आगे ले जाने का रास्ता मांग रहे थे। सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर ने उन्हें थोड़ा सा रुकने के लिए कहा था। इस मामले में तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया था।