{"_id":"5b54ed304f1c1b07788b5769","slug":"81532292400-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोन क्रशर पर काम करते दो झुलसे, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टोन क्रशर पर काम करते दो झुलसे, एक की मौत
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। फला मंडाल इलाके में एक स्टोन क्रशर पर काम करने वाले दो लोगों को बिजली का करंट लगा, जिससे दोनों बुरी तरह से झुलस गए। अस्पताल ले जाने पर पता चला कि एक की मौत हो चुकी है। दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसे कटड़ा के नारायणा अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसा रविवार सुबह 11 बजे के करीब हुआ। सब इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने कहा कि गनेशु चक निवासी धर्मपाल और मकवाल निवासी प्रवीण फला मंडाल इलाके में स्टोन क्रशर पर काम कर रहे थे। तभी दोनों को बिजली का जोरदार झटका लगा और दोनों झुलस कर अचेत हो गए। बाद में जब लोगों को पता चला कि दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जांच करने पर डॉक्टरों ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया और सुनील को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए नारायणा रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक करंट कहां से लगा और किन हालातों में लगा, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया। क्योंकि हादसे के वक्त वही दोनों वहीं पर मौजूद थे और दोनों झुलस ही गए। फिर भी पुलिस जांच कर रही है कि करंट किन परिस्थितियों में लगा होगा। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। स्टोन क्रशर के मालिक से भी मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी।