{"_id":"5b86306342c792463c050cb6","slug":"71535520867-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कांस्टेबल चिट्टे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कांस्टेबल चिट्टे के साथ गिरफ्तार
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। चिट्टे (हेरोइन) की तस्करी करने में पुलिस कर्मी भी पीछे नहीं है। मंगलवार को गांधी नगर पुलिस ने आर्म्ड पुलिस के सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल को चिट्टे के साथ दबोच लिया। पिछले एक साल में चिट्टे के साथ पकड़े जाने वाला यह पांचवां पुलिस कर्मी है। यह कांस्टेबल भी कश्मीर का रहने वाला है। इससे पहले भी तीन कर्मी कश्मीर से थे।
पुलिस की तरफ से वाल्मीकि चौक पर नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। यहां पैदल चले आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर वहां से भागने लगा। पुलिस कर्मियों को शक हुआ और उन्होंने पीछा करते हुए उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम निसार अहमद बताया। वह पुलवामा के चगूरा का रहने वाला है। इस समय छन्नी हिम्मत में आर्म्ड पुलिस की 7वीं बटालियन में तैनात है। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी कांस्टेबल कुछ दिन पहले ही घर से आया है। वह कश्मीर से हेरोइन को लेकर आया है। पुलिस की आढ़ में वह हेरोइन की तस्करी कर रहा था। लंबे समय से वह इस तस्करी में संलिप्त रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि उसके नेटवर्क में और कौन कौन लोग है। पुलिस को शक है कि इसके नेटवर्क में कुछ और पुलिस कर्मी भी है। आरोपी से गांधी नगर पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।