फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   शटर तोड़कर चार दुकानों से नगदी व सामान चोरी

शटर तोड़कर चार दुकानों से नगदी व सामान चोरी

विज्ञापन
शटर तोड़कर चार दुकानों से नगदी व सामान चोरी
बाड़ी ब्राह्मणा। वार्ड-10 में चोरों ने मंगलवार की रात को चार दुकानों के शटर तोड़ कर नगदी समेत करीब 60 हजार रुयये की क ीमत का सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता सुबह जब लोग सैर के लिए निकले तब पता चला। उन्हें इसकी जानकारी दुकानदारों को दी। उधर दुकानदारों की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कुछ लोग सैर करने निकले तो उन्होंने एक साथ चार दुकानों के शटर टूटे देखे। उन्होंने फौरन दुकानदारों को बताया। उन्होंने मौके पर पहुंच कर दुकान में जांच की तो पता चला कि उनकी दुकान से नगदी समेत काफी सामान गायब है। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिन दुकानों के शटर टूटे थे उनके नाम संजीव कुमार और टिंकू कुमार है। दोनों की किराने की दो-दो दुकानें हैं। पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस बारे में वार्ड-10 के पार्षद प्रवीण कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह की चोरी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाती है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी बाड़ी ब्राह्मणा में कुछ लोगों ने चोरी करने आए बच्चों को पकड़ा था और पुलिस को सौंप दिया था। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों पर लोगाें ने चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed