फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नौशेरा

नौशेरा

Wed, 12 Dec 2018 01:07 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
नौशेरा
नौशेरा। पुलिस ने लंबेड़ी से एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद किया है। वह नौ दिसंबर से लापता था। इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया और करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी परिवार के लिए आर्थिक सहायता और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे थे। बाद में प्रशासन की तरफ से मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की सहायता देने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी मार्ग से हट गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार स्योट निवासी रामचंद्र पुत्र रमेश चंद्र नौ दिसंबर को लापता हो गया। परिवार के लोगों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। इस पर परिवार के लोगों ने उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट धर्मसाल थाने में दर्ज कराई। मंगलवार की सुबक करीब चार बजे उसका शवर दनार लंबेड़ी के नजदीक नाले से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार के हवाले कर दिया। सुबह करीब ग्यारह बजे परिवार के लोग और स्योट के लोग शव लेकर जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे और मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवक बहुत ही गरीब परिवार से था। उसकी मौत की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए तथा परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाए। प्रदर्शनकारी करीब दो बजे तक मार्ग बंद कर डटे रहे।
विज्ञापन

-----
प्रशासन ने दी एक लाख रुपये की सहायता
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एडीसी सचिन देव सिंह व एएसपी गिरधारी लाल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से मार्ग से हटने के लिए कहा, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में मृत युवक के परिवार को एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मार्ग खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed