फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बस की टक्कर से सूचना विभाग महिला कर्मी की मौत

बस की टक्कर से सूचना विभाग महिला कर्मी की मौत

विज्ञापन
बस की टक्कर से सूचना विभाग महिला कर्मी की मौत
जम्मू। शहर के अति व्यस्त विक्रम चौक पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सूचना विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी की मौत हो गई। कार्यालय जाते समय बस ने टक्कर मार दी, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान नरेश कुमारी निवासी वार्ड सात (आरएस पुरा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह महिला स्कूटी पर बाहु प्लाजा स्थित कार्यालय जा रही थी। विक्रम चौक से जैसे ही महिला ने टर्न लिया तो पीछे से आई तेजरफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला को सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे घायलावस्था में जीएमसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगरोटा में मासूम बच्ची को स्कार्पियो ने कुचला
जम्मू। नगरोटा में सड़क पार कर रही एक मासूम बच्ची की तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिवार के हवाले कर दिया। मृत बच्ची की पहचान मेहरीन निवासी बाईपास नगरोटा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दो अन्य बच्चों के साथ सोमवार को नगरोटा के पास सड़क पार कर रही थी, तभी एक तेरफ्तार स्कार्पियो ने उसे कुचल दिया। स्कारिपयों ने मेहरीन को कुचल दिया। नगरोटा के एसएचओ दीपक पठानिया ने जीएमसी में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed