फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   13 साल पुराने फर्जी बिल मामले में 6 के खिलाफ चालान पेश

13 साल पुराने फर्जी बिल मामले में 6 के खिलाफ चालान पेश

Thu, 06 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
13 साल पुराने फर्जी बिल मामले में 6 के खिलाफ चालान पेश
जम्मू। जालसाजी के 13 साल पुराने मामले में स्टेट विजिलेंस आर्गेनाइजेशन की ओर से दो मौजूदा और 4 पूर्व कर्मियों के खिलाफ एंटी करप्शन कोर्ट में चालान पेश किया गया। जुड़ाई के कारखाने में जालसाजी के मामले में एक लाख रुपये के फर्जी बिल तैयार किए गए थे, जिसके बाद से मामले की जांच चल रही थी।
विज्ञापन

2008 के दौरान सरकारी कारखाने में करीब एक लाख के फर्जी बिल तैयार किए गए थे। यह बिल कारखाने के रखरखाव और मरम्मत के नाम पर बनाए गए। उस समय छह कर्मी फंसे थे। इनमें से चार रिटायर हो चुके हैं, जबकि दो अभी काम कर रहे हैं। तब विजिलेंस ने औचक छापे मारकर कई बिल जब्त किए थे। जो बाद में फर्जी निकले। जांच में पाया गया कि ऐसे कोई बिल थे ही नहीं, जिनको पास किया गया। शुरुआती जांच में पाया गया कि फर्जी बिल तैयार किए गए और पैसे निकाले गए। आरोपियों में मौजूदा समय के सहायक प्रबंधक अशोक गुप्ता, सुपरवाइजर रतन लाल और रिटायर हो चुके कर्मियों में खरीद इंचार्ज सूरज मानी, सुपरवाइजर बीआर अत्री, बलदेव राज व आपरेटर केशव सिंह शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ अब कोर्ट में केस चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed