फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   33 injured in bus-truck accident

बस-ट्रक की टक्कर में 33 यात्री घायल

Sat, 17 Oct 2015 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Sat, 17 Oct 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
33 injured in bus-truck accident

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बली नाले के नजदीक बस और ट्रक के बीच टक्कर में शनिवार को 33 यात्री घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डोडा से जम्मू की तरफ जा रही बस न. (जेके 02वी-6799) जैसे ही बली नाले के पास पहुंची कि विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे में बस में सवार 33 लोगों को चोटें आई हैं। इस घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया तथा खुद राहत कार्य में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर में डीटीआई उधमपुर, थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घायलों को बाहर निकाल कर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

घायल यात्रियों में गंदोह के इरफान, सोनिया निवासी पत्नीटॉप, भावना, चिनैनी के सुकृति देवी व अजय कुमार, डोडा के मो. इशाक, निसाब उल्ला, जबीना, फातिमा, आसिफ अलि, अब्दुल्ल रहमान, ज्योता बेगम, सुरेंद्र सिंह, प्रिया देवी, रमेश कुमार, सरिता देवी, पंजाब सिंह, तिलक राज, स्वामी राज, दलेर सिंह, कांता, कृष्ण चंद, बाड़ी ब्रह्मणा जम्मू निवासी मीनू देवी, बलवीर सिंह, रेहू देवी, भद्रवाह निवासी मो. जावेद लोन, सुद्धमहादेव के राम कुमार, उधमपुर के हंस राज, बटोत के ध्रुव सिंह और तेज पाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed