फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बारिश का तांडव, जम्मू में युवक की मौत

बारिश का तांडव, जम्मू में युवक की मौत

Wed, 22 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बारिश का तांडव, जम्मू में युवक की मौत
जम्मू। बारिश ने मंगलवार को तांडव मचाया। जम्मू के छन्नी रामा इलाके में नाले में तेज बहाव में बह जाने से एक युवक की मौत हो गई। जम्मू के कई इलाकों में बारिश ने तबाही मचाई। लोगों के घरों में दो फीट तक पानी घुस गया। तेज बहाव में कई ढांचे बह गए। बारिश और धुंध से वैष्णो देवी चापर सेवा दिनभर ठप रही। संभाग के अन्य जिलों में आसमान से बरसे पानी से नदी नाले उफान पर रहे। पहाड़ी इलाकों में पस्सियां गिरने से कई संपर्क मार्ग बंद रहे।
विज्ञापन

सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि हुई तेज बारिश से कुछ ही घंटे में जम्मू के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। निचले इलाकों में बीती रात ही लोगों को घरों से छतों पर जाकर या बाहर निकलकर जान बचानी पड़ी। यहां 77.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से 2.2 डिग्री गिरकर 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 94.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जिला कठुआ के मैदानी इलाकों में कई संपर्क सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। भारी बारिश से जिले में जनजीवन प्रभावित हुआ। जम्मू संभाग के उधमपुर, चिनैनी, रियासी आदि इलाकों में बारिश से पारा गिर गया है। कश्मीर में बादल छाए रहने के बावजूद तपिश का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed