फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   इनकम टैक्स विभाग का सर्वे

इनकम टैक्स विभाग का सर्वे

विज्ञापन
इनकम टैक्स विभाग का सर्वे
जम्मू। वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले टैक्स चोरी की संभावनाओं को देखते हुए इनकम टैक्स विभाग ने औचक कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के छह से अधिक स्थानों पर सर्वे किया।
विज्ञापन

इनकम टैक्स विभाग की टीम दोपहर से ही गांधीनगर स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में सर्वे के लिए पहुंच गई। सुरक्षा बल ने कर्मचारियों को कुछ देर तक बाहर जाने से भी रोक दिया। देर रात तक टीम ने यहां पर दस्तावेजों की जांच करती रही। सर्वे के लिए टीम ने कई दस्तावेजों को अपने कब्जे में भी लिया। जानकारी के मुताबिक शहर के कई डॉक्टरों की हिस्सेदारी वाले इस डायग्नोस्टिक सेंटर में कर्मचारियों व हिस्सेदारों से भी जानकारी जुटाई गई और आय-व्यय का ब्योरा देखा गया। वहीं इनकम टैक्स विभाग की अन्य टीमों ने शहर के छह से अधिक डायग्नोस्टिक सेंटर व बड़े क्लीनिक पर भी सर्वे किया है। विभागीय अधिकारियों ने फिलहाल सर्वे से जुड़ी जानकारी अभी साझा करने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed