फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव

पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव
दोमाना। संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव घरोटा में रविवार को पेड़ से लटका मिला, जिसकी पहचान बशीर अहमद (52) निवासी सरोट घरोटा के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये अखनूर अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर तक बशीर को लोगों ने क्षेत्र में घूमते हुये देखा था। दोपहर बाद वह कैसे फंदे से जा लटका इसकी जानकारी किसी को नहीं है। घरोटा पुलिस ने आरपीसी की धारा 174 में मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जायेगा। ब्यूरो
विज्ञापन



पानी की टंकी में डूबने से महिला की मौत
दोमाना। घरोटा थाना अंतर्गत गांव कोट में महिला की संदिग्ध रूप से पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। महिला की पहचान शामू बिबी (45) पत्नी सफ्दल हुसैन निवासी कोट के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि घर के आंगन में ही अंडरग्राउंड पानी की टंकी बनी हुई है। सुबह तड़के महिला पानी की बाल्टी लेकर टंकी से पानी भरने लगी तभी वह उसमें में गिर गई। आसपास किसी को इस घटना का पता नहीं चला। जब घर के अन्य सदस्यों ने उसे तलाश किया तो महिला का शव पानी की टंकी में मिला। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed