{"_id":"5b8d9aca42c79210c643bcc3","slug":"201536006858-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"71 पशु छुड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
71 पशु छुड़ाए
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगरोटा पुलिस ने मवेशी तस्करी के बड़े प्रयास को विफल करते हुए 71 मवेशियों को मुक्त करवाया है। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही चार ट्रकों को सीज कर दिया है। उधर, कई तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।
पुलिस ने एक पुख्ता सूचना के आधार पर क्षेत्र में नाका लगाया था। इस दौरान ट्रक चालकों ने बैरीकेड्स तोड़ कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा चार ट्रकों को रोक कर उनमें लदे 71 मवेशियों को मुक्त करवाया और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान अरशद अली निवासी रगूड़ा, मोहम्मद सलीम निवासी गोल गुजराल, जाकिर अली निवासी कोरी मजालता के रूप में हुई है। उधर, कई तस्कर अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने ट्रकों को सीज कर लिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मवेशी तस्करी का प्रयास विफल
जम्मू। सतवारी पुलिस ने मवेशी तस्करी का प्रयास विफल करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाके पर जांच के लिए एक वाहन को रोका गया। इसमें मवेशी लदे हुए थे, जिनके बारे में वह उचित दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस कारण तस्करी के आरोप में उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान जावेद अहमद निवासी अरनास के रूप में हुई है। ब्यूरो