फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2 men killed in road accident in narwal

आंखों के सामने सड़क पर दौड़ती देखी मौत

Thu, 07 Jan 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 07 Jan 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
2 men killed in road accident in narwal

नरवाल में ट्रक हादसे को आंखों के सामने देखने वालों में अब तक दहशत का माहौल है। रह रह कर उनकी आंखों के सामने वो दिल दहला देने वाला सीन नजर आ रहा है, जब उन्होंने ट्रक को अपनी तरफ मौत की तरह आते देखा।

विज्ञापन


खुद को सुरक्षित पाकर मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन डर अब तक समाया हुआ है। पूरे हादसे को आंखों के सामने देखने वाले नरवाल के कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने आपबीती सुनाई।  
विज्ञापन


नरवाल में काम करने वाले मनोहर लाल का कहना है कि वह अन्य दुकानदारों और लोगों के साथ खड़े थे और गपशप लगा रहे थे। तभी उनकी नजर सामने से आते एक ट्रक पर पड़ी। जो उनकी तरफ आ रहा था। यह देखकर उनके होश उड़ गए और वह लोग भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक से लगातार चालक के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। वह बार बार कह रहा था कि ट्रक के सामने से हट जाओ, इसकी ब्रेक फेल हो गई है। लेकिन चंद मिनटों में ही उनके सामने फल की चार रेहढि़यों पर ट्रक आकर चढ़ गया। इसकी चपेट में तीन रेहढ़ीवाले आ गए।


पांच मिनट में सब खत्म
घटना को देखने वाले अन्य काम करने वाले बोध राज ने कहा कि जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक सब खत्म हो गया था। पांच मिनट के भीतर ट्रक पहले एक अन्य ट्रक से टकराया। फिर एक कार से टकराया और फिर रेहढि़यों के ऊपर आकर चढ़ गया। तब तक सब कुछ तहस नहस हो गया था। हर तरफ अफरा तफरी मच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed