{"_id":"578b3c9d4f1c1b9032c4b4f3","slug":"2-drug-dealers-arrested-by-police-in-samba","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: नशे के दो सौदागर पुलिस की गिरफ्त में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
J&K: नशे के दो सौदागर पुलिस की गिरफ्त में
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 17 Jul 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा जिले में बढ़ते नशाखोरी के चलते पुलिस प्रशासन ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। हर चौराहे हर नाके पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा रखी है। इसी संदर्भ में पुलिस ने राडियां गांव में नाका लगा रखा था। नाके के दौरान दो संदिग्धों को पुलिस ने पचास नशे के कैप्सूल के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार की पुलिस ने नाका लगाया था इसी दौरान दो लोगाें को तलाशी के लिए रोका गया तो उन्होंने आनाकानी शुरू कर दी। इसपर पुलिस को दोनों व्यक्तियों पर शक हुआ और पुलिस ने दोनों के ऊपर दबाव बनाकर दोनों की तलाशी शुरू कर दी।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान दोनों के पास से पचास नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर देवा सिंह निवासी कमाला और मंगल दास निवासी राडियां को हिरासत में ले लिया है और दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन