{"_id":"e0c9e8711aa0e0537b57ec06c85c360a","slug":"2-died-due-to-car-overturn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूमो पलटने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूमो पलटने से दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 07 Nov 2015 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की तहसील माहौर के गोटा क्षेत्र में शनिवार की दोपहर को एक टाटा सूमो के पलटने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बग्गनकोट का रहने वाला है और दूसरा ममनकोट का।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार सूमो नंबर जेके14-5649 संगलीकोट से चसाना की तरफ जा रही थी। इस दौरान गोटा के दैरक मोड़ के पास पहुंचने पर सूमो की गति तेज होने के कारण वह बेकाबू हो गई।
विज्ञापन
बग्गनकोट निवासी चालक चमेल सिंह उस पर नियंत्रण नहीं रख सका और सूमो पलट गई। इस हादसे में चमेल की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि उसके साथ बैठे ममनकोट निवासी कश्मीर सिंह को गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने चमेल सिंह कश्मीर सिंह को गाड़ी से निकाला। लोगों ने पाया कि चमेल की मौत हो चुकी है, जबकि कश्मीर सिंह गंभीर रूप से घायल है।
आनन-फानन में उसे बुद्दन के लिए रेफर किया गया, लेकिन बाद में उसकी भी मौत हो गई। हीं पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिवार वालों को सौंप दिया।