{"_id":"5919f7094f1c1bfc71f22780","slug":"2-died-after-call-fallen-in-chenab","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा: चिनाब में गिरी कार, 2 लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डोडा: चिनाब में गिरी कार, 2 लोगों की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 16 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में 2 की मौत
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहांडा से डोडा की तरफ आ रही आल्टो कार के चिनाब दरिया में गिरने के कारण फार्मासिस्ट सहित दो लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गया। सुबह नौ बजे आल्टो कार जेके06-4741 पुल डोडा से एक किमी दूर डोडा किश्तवाड़ राजमार्ग पर चिनाब में जा गिरी। कार को पेशे से फार्मासिस्ट रिशी कुमार निवासी शरेरना डोडा चला रहा था। कार में तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन
रिशी कुमार और सुरजीत कुमार निवासी शेररना डोडा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका अन्य साथी अजीत कुुमार निवासी शरेरना डोडा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
पुलिस और रेसक्यू टीम ने मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। जिला अस्पताल पहुंचने पर दो लोगों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अजीत कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया। कार चिनाब में कैसे गई, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन